फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार वाहनों के काटे चालान

Sat, 05 Mar 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेफ्टी अभियान के तहत जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के दूसरे दिन बिना हेल्मेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले दो हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। जबकि 1 लाख रुपये से अधिक सम्मन शुल्क वसूला और वाहन के कागज न मिलने पर 36 वाहन विभिन्न थानों में सीज किए गए।
विज्ञापन



शनिवार को पुलिस ने सेफ्टी अभियान का सख्ती से पालन कराते हुए रिकॉर्डतोड़ चालान काटे। पुलिस ने शुक्रवार को बनाया अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि चालान काटने में पुलिस को शुक्रवार की तरह कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोगों ने आसानी से चालान कटवाया और कुछ ने अपने रसूख का दबदबा दिखाते हुए छोेड़ने की मां की।

लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली। लेकिन शुक्रवार की अपेछा शनिवार में दोपहिया वाहनों पर ज्यादा लोग हेल्मेट पहने नजर आए। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


जनपदभर में शनिवार को बिना हेल्मेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले 2005 लोगों के चालान काटे गए। जबकि एक लाख पांच हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूला और 36 वाहन सीज किए गए। एसएसपी ने कहा कि लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें