फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की शादी के लिए मांगी रंगदारी, गिरफ्तार

Thu, 21 Jan 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले हार्डवेयर व्यवसायी और ज्वेलर्स से एक-एक लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले शातिर को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन


आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने बहनों के हाथ पीले करने के लिए कुख्यात बलराम ठाकुर के नाम की धौंस देकर रंगदारी मांगी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

बता दें कि करीब तीन दिन पहले आजाद कॉलोनी निवासी अंकुर अग्रवाल पुत्र ब्रजमोहन ने पुलिस को तहरीर दी थी कि कॉल कर उससे एक लाख की रंगदारी मांगी गई है।

कॉल करने वाले ने खुद को बुलराम ठाकुर का गुर्गा बताया है। उधर, एक ज्वेलर्स से भी शातिर ने इसी तरह एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि एक नंबर से कॉल करने पर शातिर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान जहांगीराबाद के अहीरग्राम निवासी राजीव के रूप में की गई है। राजीव ने बताया है कि उसे अपनी दो बहनों की शादी करनी है।

इसके लिए उसे पैसे की जरूरत थी। इसके बाद उसने क्षेत्र के कुख्यात बलराम ठाकुर के नाम का सहारा लिया। राजीव ने पुलिस को बताया कि उसने पहले एक सिम और मोबाइल चुराया।
विज्ञापन


बुलंदशहर आने के बाद हार्डवेयर व्यवसायी की दुकान के बाहर लिखे नंबर और होर्डिंग्स पर लिखे ज्वेलर्स के मोबाइल नंबर पर कॉल की। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि राजीव से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें