फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम उखाड़ रहा बदमाश रंगेहाथ दबोचा

Sat, 27 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
काली नदी के पास शुक्रवार रात एटीएम उखाड़ रहे शातिर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपी के पास से सब्बल और अन्य उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन


कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को काली नदी पुल के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी।

पुलिस जैसे ही एटीएम के आसपास पहुंची। एक संदिग्ध व्यक्ति एटीएम मशीन के रूम से निकलकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने करीब एक किलोमीटर पीछा कर संदिग्ध को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र सुरेश निवासी शेखपुर गढ़वा थाना खानपुर के रूप में की गई। पुलिस को एटीएम के केबिन से एक सब्बल (मशीन उखाड़ने वाली लोहे की रॉड) बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एटीएम उखाड़ने की कोशिश कर रहा था। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें