फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े तीन लुटेरे

Tue, 04 Oct 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े तीन लुटेरे - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने जनपद में लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से पूछताछ पर गुलावठी क्षेत्र की चार लूट की वारदातों का भी खुलासा किया है। लुटेरों के पास से तीन चोरी की बाइक, दो लूटे गए मोबाइल और एक तमंचा बरामद हुआ है। तीनों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान और एसपी क्राइम अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गांव अकबरपुर झोझा मोड़ पर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार  इरफान पुत्र इस्लाम, सोनू उर्फ फुरकान उर्फ मंगी पुत्र असलम और शहवाज पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला पीरखान कस्बा व थाना गुलावठी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने इन बाइकों को चोरी किया था।

इन्हीं बाइकों से राहगीरों से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने गांव छपरावत के पास 22 अप्रैल को 1.5 लाख रुपये व मोबाइल की लूट तथा 21 जुलाई को ग्राम बरमदपुर के निकट एलआईसी एजेंट से 2.76 लाख की लूट करना बताया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 19 अगस्त को बाइक सवारों से 1 लाख 42 हजार रुपये की लूट तथा 30 सितंबर को गुलावठी में एक मोबाइल लूट करना बताया है।

लूट की सेंट्रो कार सहित लुटेरा गिरफ्तार
नगर पुलिस ने लूट की कार के साथ एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 18 सितंबर की रात अनिल निवासी राधानगर से वलीपुरा नहर के पास कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी।

पुलिस ने वारदात में शामिल निखिल यादव निवासी अचपलगढ़ थाना पिलखुवा जिला हापुड़, चांद पुत्र अलीशेर निवासी मोहल्ला छिद्दापुरी थाना पिलखुवा जिला हापुड़, पवन पुत्र चंद्रपाल अहेरिया निवासी मोहनकुटी, आदेश उर्फ आदि पुत्र पप्पू निवासी कासना ग्रेटर नोएडा को पकड़ा था।
विज्ञापन


मंगलवार को कालाआम चौराहे से लूटी गई कार के साथ मनीष उर्फ मणि पुत्र हरवीर सिंह निवासी गांव निलोकी थाना रबूपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें