फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ कांस्टेबल को गोली मारी, गंभीर

Sat, 27 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम हुसैनपुर में शनिवार सुबह तेज बाइक चलाने से मना करने पर बाइक सवार तीन युवकों ने छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ कांस्टेबल महताब हसन (35) पुत्र अली हसन को गोली मार दी।
विज्ञापन


महताब हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद उनके चाचा पर भी बदमाशों ने हमला किया, जिससे वह भी घायल हो गए। घायल महताब को लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करया।

जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक हुसैनपुर निवासी महताब हसन सीआरपीएफ में कांस्टेबल हैं। वह मेरठ में तैनात हैं।
विज्ञापन


गत 18 फरवरी को वह अपने गांव हुसैनपुर छुट्टी पर आए थे। शनिवार सुबह बाइक तेज चलाने को लेकर महताब व उनके चाचा शमीम हुसैन की बाइक सवारों से कहासुनी हो गई।

आसपास के लोगों के एकत्र होने पर बाइक सवार वहां से चले गए। आरोप है कि थोड़ी देर बाद बाइक सवार दोबारा आए और गांव में एक परचून की दुकान के सामने उन्होंने महताब पर तमंचे से फायर कर दिया।

महताब गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि महताब के साथ उसके चाचा शमीम हुसैन पर भी आरोपियों ने हमला किया। जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं। घटना के बाद काफी संख्या में हुसैनपुर के ग्रामीण अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए। वहीं, महताब के चाचा ने तीन आरोपियों के विरूद्ध तहरीर दी है।

सीओ का कहना है
सीओ चंद्रधर गौड़ का कहना है कि घटना किसी बात पर कहासुनी को लेकर हुई है। सीआरपीएफ कांस्टेबल को गोली लगी है, जोकि छुट्टी पर आया हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें