फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन घोटाले पर चीफ इंजीनियर ने बैठाई जांच

Thu, 01 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
पेंशन घोटाला - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के खुर्जा खंड में हुए पेंशन घोटाले में अब अफसर-बाबू घिर गए हैं। चीफ इंजीनियर ने अमर उजाला में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए एसई को जांच के निर्देश देते हुए सात दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के खुर्जा खंड में विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से 37 रिटायर्ड कर्मियों को सालों तक ज्यादा पेंशन दी जाती रही। मामला संज्ञान में आते ही विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पेंशनरों को ज्यादा जारी हुई पेंशन की रिकवरी शुरू कर दी गई, लेकिन महज 11 पेंशनर्स से करीब 20 लाख रुपये की पेंशन रिकवर की जाती रही।

अभी भी 26 पेंशनर्स जारी हुई ज्यादा पेंशन को लौटाने को तैयार नहीं है। यह पेंशन करीब 60 से 70 लाख रुपये तक है। मामले में घिरा बाबू अपना तबादला लोनी करा चुका है। इसके अलावा तत्कालीन एक्सईएन से लेकर एसई भी लोनी में ही ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन


28 नवंबर को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने पर चीफ इंजीनियर गाजियाबाद ने संज्ञान लेते हुए मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में दोषी  के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें