फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सिमी’ को एक्टिव करने के लिए कानपुर में मांगी जा रही एक्सटॉर्शन मनी

Thu, 01 Dec 2016 11:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डीआईजी राजेश मोडक के आदेश पर पुलिस हुई अलर्ट
विज्ञापन
कानपुर में इस्लामिक संगठन सिमी को फिर से खड़ा करने के लिए रियल एस्टेट एजेंट से रंगदारी मांगी गई। आरोप है न देने पर हत्या की धमकी दी। डीआईजी राजेश मोडक के आदेश पर कलक्टरगंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

जाजमऊ निवासी रियल एस्टेट एजेंट शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 नवंबर की शाम 4 बजे वह घंटाघर चौराहे पर खड़ा था। उसी समय जाजमऊ निवासी अकबर, अफसार कबाड़ी, डी-2 गैंग के सरगना अतीक, शफीक का भतीजा फैजान कुरैशी और संदीप शुक्ला एसयूवी से उतरे। अकबर ने शाहिद से कहा कि वह शहर के कई मुस्लिम बिल्डरों के संपर्क में रहता है। आरोप है कि अकबर ने कहा कि वे लोग शहर में इस्लामिक संगठन सिमी को फिर से खड़ा करना चाहते हैं। जेल में बंद अपराधी रोशन लारी ने कई अपराधियों को इस मुहिम में जोड़ दिया है। अब रोशन को जेल से बाहर निकालने और असलहे खरीदने के लिए रकम की जरूरत है। शाहिद के मुताबिक उसने टालने की कोशिश की तो कहा गया कि बिल्डरों से 10 लाख रुपया इकट्ठा करके दो, नहीं तो जल्द ही किसी बड़े बिल्डर की हत्या कर सनसनी मचा दी जाएगी। शाहिद के इंकार पर उसको हत्या की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर कलक्टरगंज  सुनील कुमार सिंह ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें