फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने फिर देखा घटनास्थल

Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उच्चतम न्यायालय से मंजूरी मिलने के बाद बुलंदशहर रेप मामले की अपनी जांच फिर शुरू की और घटना स्थल पर अपनी टीम भेजी। सीबीआई ने पुलिसकर्मियाें से पूछताछ की है। सीबीआई पीड़िताओं के बयान और बातचीत के आधार पर अवलोकन कर रही है।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों, जांचकर्ताओं और सहयोगी कर्मचारियों का एक दल अपराध स्थल पर पहुंचा और उनसे पीड़ितों से प्राप्त विवरण के आधार पर उस स्थिति को समझने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया कि जांच से उच्चतम न्यायालय द्वारा अपना स्थगन हटा लिए जाने के बाद यह कार्रवाई हुई है।

सीबीआई की टीम अभी तक निलंबित एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी सिटी राम मोहन सिंह सीओ सिटी हिमांशु गौरव समेत कई पुलिसकर्मियों को तलब नही कर सकी है। मालूम रहे कि 29-30 जुलाई की रात सात लोगों ने परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी से गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


पीड़ितों से दोबारा हो सकती है पूछताछ
गैंगरेप पीड़ितों से पूछताछ करने के लिए जल्द सीबीआई टीम खोड़ा पहुंच सकती है। पीड़िता के पिता ने बताया कि बुलंदशहर पुलिस की एक टीम शुक्रवार सुबह उनके घर आई थी। टीम ने उनका हाल जाना।

साथ ही बताया कि वे सिकंदराबाद थाने से आए हैं। पिता के अनुसार, उन्होंने सीबीआई टीम को तुरंत इसकी जानकारी दी। सीबीआई टीम ने पिता को निर्देश दिए थे कि लोकल पुलिस अगर उनके घर आती है तो तुरंत इसकी सूचना दें।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें