फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से बाइक लूटने की कोशिश, दबोचा

Wed, 29 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर
विज्ञापन
लुटेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पोखर मोहल्ला में सोमवार शाम दो लुटेरों ने घर के पास रिटायर्ड लेखपाल के पुत्र पर जानलेवा हमला कर बाइक लूटने की कोशिश की। चीख सुनकर दौड़ी भीड़ ने एक लुटेरे को दबोचकर धुनाई कर दी। जबकि दूसरा भाग गया। पकड़ा गया आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



पीड़ित रिटायर्ड लेखपाल फूलचंद गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम पुत्र रिंकू उर्फ पराग अग्रवाल अपने चाचा की बाइक घर से लेकर जा रहा था। तभी घर के सामने घात लगाए दो युवकों ने पराग पर चाकू से हमला कर दिया और बाइक छीनने की कोशिश करने लगे।

रिंकू की चीख सुनकर लोगों की भीड़ दौड़ी और एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान मुनेश पुत्र विजय पाल व फरार बदमाश की पहचान विजेंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी रामपुर मोहकमपुर थाना रजपुरा जिला संभल के रूप में की गई है।
विज्ञापन



भीड़ की पिटाई से घायल मुनेश को सीएससी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पीड़ित ने दोनों लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनूपशहर कोतवाल उदयवीर सिंह बालियान ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुनेश वाहनों की चोरी करता है।
विज्ञापन


आरोपी पर थाना सिविल लाइन मुरादाबाद में बाइक चोरी के चार केस दर्ज हैं।  एक माह पहले ही मुनेश जेल से जमानत पर आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें