फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक कर रोकी कार, तीन परिवारों को लूटा

Tue, 29 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नरौरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजघाट मार्ग पर बीती रात स्कार्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने एक कार को ओवरटेक कर रोका और उसमें सवार तीन परिवारों को गन प्वाइंट पर लूट लिया। जेवर-नगदी और मोबाइल समेटने के बाद लुटेरे जाते-जाते कार की चाबी भी ले गए।
विज्ञापन


बाद में राहगीरों के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव नगला गंगासरन निवासी सोनी ठाकुर,मानसिंह एवं शैलेन्द्र सिंह बीती  रात अपने परिवार की महिलाओं साथ एक बच्चे का मुंड़न कराने कार से राजघाट जा रहे थे।

रात करीब दो बजे नरौरा- राजघाट के बीच ग्राम नौदेई के निकट पीछे से आई एक स्कार्पियो कार ने ओवरटेक कर उन्हें रोका। स्कार्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचों के बल कर आंतकित कर कार सवार पुरुषों से लगभग 32 हजार की नगदी, तीन मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन


लुटेरों ने इसके बाद महिला गुडडी देवी, नीरज, सीता देवी एवं गीता देवी से सोने के कुंडल, चांदी के पाजेब भी उतरवा लिए। जाते समय लुटेरे कार की चाभी की निकाल ले गए। इससे पीड़ित काफी देर तक जंगल में खड़े रहे। पीड़ित सोनी ठाकुर ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें