फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र की खुदाई रुकवाई

Wed, 01 Mar 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
खुदाई का रुकवाने पहुंचे तहसीलदार से नोकझोंक करते स्थानीय लोग। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
विकास कॉलोनी में बुधवार सुबह 9 बजे जल निगम की जमीन पर कब्र की खुदाई को पालिकाकर्मियों ने रुकवा दिया। विवाद की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने पैमाइश कराई और चार घंटे की गहमागहमी के बाद कुछ दूर पर कब्र बनाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


मोहल्ला बुद्धे खां निवासी महिला सायदा  बेगम (50) पत्नी अख्तर अली की मंगलवार की रात मौत हो गई थी। उनके दफीने के लिए विकास कॉलोनी में एक भूमि पर कब्र तैयार की जा रही थी। इसी बीच सूचना पर नगरपालिका कर्मियों ने पहुंचकर कब्र खोदने का काम यह कहकर रूकवा दिया कि यह जमीन जल निगम की है।

विवाद की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर तहसीलदार जीत सिंह सैनी ने कानूनगो और लेखपाल के साथ मौके पर पैमाइश कराई। वहीं मृतका के पुत्र मौ.सुल्लान का कहना था कि उनके पूर्वजों की भी यहां पर कब्रें बनीं हैं तथा उनके पास इस जमीन के कागजात भी हैं।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। करीब चार घंटे तक तर्क-वितर्क के बाद तहसीलदार ने थोड़ी दूर जगह चिह्नित कर वहां कब्र खोदने की अनुमति दी ।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें