पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शावेज और जैद।
- फोटो : ब्यूरो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो नगर की फिजा खराब करने के लिए सोशल ग्रुपों में वायरल किया गया था। यह खुलासा गिरफ्तार शावेज और मोहम्मद जैद ने पुलिस की पूछताछ में किया।
बता दें कि नगर के कायस्थवाड़ा निवासी शावेज पुत्र आस्कीन, मोहम्मद जैद पुत्र हाजी आरफीन ने मंगलवार को वॉटस एप ग्रुप पर एक वीडियो वायरल किया था। वीडियो में शावेज नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में विधायक पति ने तहरीर दी थी। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में शावेज ने बताया कि यह वीडियो एक सप्ताह पूर्व उन्होंने अपने ऑफिस में बनाया था और उसने जैद को वीडियो वॉयरल करने से मना किया था। इसके बाद भी उसने वीडियो वायरल कर दिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।