फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान के खाते से उड़ाए 32 हजार

Wed, 06 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुद को बैंक कर्मी बताकर बीएसएफ के जवान से एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछ शातिर ने खाते से 32 हजार की नगदी निकाल लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। सुभाष नगर साठा निवासी लक्ष्मी नारायण शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तैनात हैं।
विज्ञापन


2 अप्रैल को उनकी पत्नी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताकर झांसा दिया कि आपके एटीएम कार्ड की अवधि समाप्त होने वाली है उसे रिनुअल करना है। पत्नी ने पति लक्ष्मी नारायण का मोबाइल नंबर बता दिया।

लक्ष्मी नारायण कथित बैंककर्मी के झांसे में आकर अपने एटीएम कार्ड का पासवर्ड बता दिया। लक्ष्मी के मोबाइल पर मैसेज आया तो कि उसके खाते से 32 हजार रुपये की निकासी की गई है। पीड़ित के खाते में कुल 48 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें