फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 22 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
फंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के गांव चचोई में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के लोग और परिजन हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव चचोई में कुछ ग्रामीण खेतों से होकर गुजर रहे थे।

ग्रामीणों ने खेत में पेड़ से लटका हुआ गांव के जीतन (38) पुत्र जगत सिंह का शव देखा। शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग पहुंच गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ चंद्रधर गौड़, थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने  शव को पेड़ से उतरवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ चंद्रधर गौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित अस्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें