फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हनीट्रैप में फंसा जिले का भाजपा नेता

Fri, 19 May 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
अब हनीट्रैप में फंसा जिले का भाजपा नेता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद का एक वरिष्ठ भाजपा नेता हनीट्रैप में फंस गया है। भाजपा नेता के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी पूर्व में विधायक भी रह चुका है। दिल्ली पुलिस जल्द मामले में भाजपा नेता से पूछताछ कर सकती है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष और जनपद के पुलिस अफसरों ने इस प्रकार के किसी भी मामले की जानकारी से इंकार किया है।

भाजपा के एक सांसद के हनीट्रैप में फंसने के बाद जिले का एक वरिष्ठ भाजपा नेता भी इसके जाल में फंस गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को गाजियाबाद की एक युवती से 360 घंटे की कई अश्लील क्लिप बरामद हुई थी।
विज्ञापन


इसमें भाजपा नेता नजर आ रहा है। यह भाजपा नेता पूर्व में विधायक भी रह चुका है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच के लिए बुलंदशहर पहुंच चुकी है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि युवती से 360 घंटे की कई अलग-अलग वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को मिली हैं।
विज्ञापन


यह रिकॉर्डिंग गाजियाबाद के वसुंधरा में बनाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि आखिर इस भाजपा नेता का संपर्क युवती के साथ कैसे हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें