फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न रोकने पर दरोगा ने चांटा मारे, हंगामा

Mon, 30 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
पुल‌िसवाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरंगाबाद पुलिस चौकी पर सोमवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान बाइक न रोकने पर दरोगा ने एक युवक को कई चांटे मार दिए। घटना से गुस्साए युवक ने परिजनों के साथ चौकी परिसर में जमकर  हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन



औरंगाबाद चौकी प्रभारी अमित सिंह पुलिस फोर्स के साथ सोमवार की शाम करीब 6 बजे चेकिंग कर रहे थे। बुलंदशहर की ओर से आ रहे दौलताबाद गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। युवक ने पुलिस को देखकर बाइक दौड़ा ली। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और चौकी पर ले आए।


पीड़ित का आरोप है कि दरोगा अमित सिंह ने चांटो से उसकी पिटाई कर दी। इस पर पीड़ित के परिजनों के पहुंचते ही युवक ने चौकी में हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होता देख चौकी पर भीड़ जमा हो गई। बाद में दोनों पक्षों का फैसला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें