फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजात नहीं होने पर सांसद के भतीजे की बाइक सीज

Tue, 14 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
traffic police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान बाइक के कागजात नहीं होने पर पुलिस ने सांसद डॉ. भोला सिंह के भतीजे की को सीज कर दिया। उधर, पीड़ित ने सवारान चौकी पुलिस पर गाड़ी छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन



सांसद भोला सिंह के भतीजे शिकारपुर निवासी मांगेराम न्यूशिवपुरी कॉलोनी में निजी क्लीनिक चलाते हैं। डॉ मांगेराम ने बताया कि 11 जून को उनका नौकर दीपक उनकी बाइक लेकर सिटी स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी सवारान चौकी के पास पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर गाड़ी के कागजात मांगे।

आरोप है कि बाइक के कागजात नहीं होने पर पुलिसकर्मियों ने पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की। डॉ. मांगेराम ने बताया दीपक ने सांसद डॉ. भोला सिंह का परिचय भी दिया लेकिन चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने रुपये नहीं मिलने पर बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित डॉ मांगे राम ने एसएसपी से शिकायत की है। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें