दस्तूरा गांव में सोमवार रात दलित युवती की शादी के दौरान हुई चढ़त में कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। मामला कहासुनी के बाद शांत हो गया लेकिन मंगलवार दोपहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे, फरसे और फायरिंग हुई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ सिटी फोर्स के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
दस्तूरा गांव के एक पक्ष मूलचंद पुत्र बद्री ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात गांव के ही दलित स्व. दलवीर पुत्र धन्ना की बेटी की बारात आई थी। बारात चढ़ते समय कुछ बारातियों ने शराब पीकर गांव की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी।
जब कुछ बुजुर्गों ने समझाने की कोशिश की तो बारातियों ने मारपीट की। मामला शांत होने के बाद मंगलवार दोपहर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
मूलचंद ने पुलिस को बताया कि मारपीट में मूला पुत्र बद्री, भोले पुत्र रनपाल, राधे पुत्र भूप सिंह, जगदीश पुत्र भूप सिंह, रीना पत्नी हिरी, पिंकी पत्नी टेका और कई लोगों को चोटें आई हैं।
मूलचंद ने गांव के राजेश पुत्र होशियार सिंह, नरेंद्र पुत्र चंद्रपाल, डब्बू पुत्र रामवीर, प्रेमराज पुत्र लक्ष्मन, दीपक पुत्र मनोज कुमार, बिजेंद्र, किरनपाल पुत्र शेरला, सुभाष पुत्र धन्ना, परमजीत पुत्र रामभूल, सुरेश पुत्र बाबू, रामबकस पुत्र मनिराम, चरन पुत्र मुग्गा, नैमपाल पुत्र नेत्रपाल, सोनू पुत्र लक्ष्मन, रवि पुत्र छुटन्ना, पिंटू पुत्र चुन्नू, विजेंद्र पुत्र गोपाल, सोनू पुत्र जिराम के खिलाफ तहरीर दी है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से धर्मवीर पुत्र तोली राम, कृपाल पुत्र चरन सिंह, डब्बू पुत्र रामभूल, अजित पुत्र मित्तरपाल, सोनू पुत्र जगवीर, सरजीत पुत्र सूका घायल हो गए।
राजेश पुत्र दलवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डीजे पर डांस को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर ठाकुर जाति के लोगों ने हमला कर दिया।