फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में धक्का-मुक्की के विरोध पर तोड़े दांत

Thu, 19 Jan 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक के बाहर नकदी निकालने के लिए लगी लाइन में धक्का-मुक्की का विरोध करने पर तीन-चार युवकों ने अन्य एक युवक को पीट-पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में एक युवक का दांत टूट गया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को रास्ते में ही छोड़ दिया। जिस पर पीड़ित के परिजन भड़क उठे। एसएसआई ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। चौधरीवाड़ा निवासी बिलाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह वह जीटी रोड स्थित कार्पोरेशन बैंक के बाहर कैश लेने के लिए लाइन में लगा हुआ था।

इसी दौरान लाइन में खड़े तीन-चार युवक उससे धक्का-मुक्की करने लगे। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने मारपीट कर बिलाल का दांत तोड़ दिया। बिलाल के चाचा फारूक ने बताया कि उन्होंने मौके से चारों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को कोतवाली लाने के बजाय रास्ते में छोड़ दिया। जैसे ही आरोपियों को छोड़ने की जानकारी पीड़ित परिवार को लगी वह भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। एसएसआई शैलेंद्र त्यागी के आश्वासन दिए जाने के बाद ही वह शांत हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें