फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामे के बहाने 20 लाख रुपये ठगे

Sat, 16 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में दूसरे की जमीन का बैनामा करके एक महिला से 20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता के खिलाफ जब धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीड़िता ने शातिर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन


अनूपशहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला केदारशाह निवासी कुसुम पत्नी सतीश चंद गोयल ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि दो जून 2016 को लक्ष्मणपुर गांव के दो लोग घर आए। उन्होंने सड़क किनारे नौ बीघा खेती की जमीन दिखाई। उन्होंने कहा कि इस जमीन को हम पिछले पांच साल से जोत रहे हैं।

खेत पांच साल से हसमुद्दीन पुत्र जग्गड़ के पास है। यह जमीन अलीगढ़ निवासी एक महिला की है। महिला इस जमीन को बेचना चाहती हैं। कुसुम ने उनकी बात पर विश्वास करके जमीन खरीदने की ठान ली। जमीन मालकिन ने जमीन का सौदा करने के लिए अपने बेटे के साथ एक अन्य व्यक्ति को भेज दिया।
विज्ञापन


चारों ने 20 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय कर दिया। 11 जून 2016 को कुसुम गोयल ने अलीगढ़ जाकर पांच लाख रुपये बयाना दे दिया। 18 जून 2016 को बैनामा कराने के लिए जब अनूपशहर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तो जमीन की मालकिन ने कुसुम गोयल के हक में बैनामा कर दिया।

कुसुम गोयल ने शेष राशि 15 लाख रुपये भी दे दिए। बैनामा कराने के लिए 3.35 लाख रुपये के स्टांप भी लगे। कुसुम ने बताया कि बैनामा होने के कुछ दिन बाद पता चला कि उनके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। तब जाकर उन्हें जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का पता चला।

जमीन की असली मालिक कोई और महिला है। कुसुम गोयल ने ठगी की जानकारी होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें