फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 लाख दबाए बैठे बाबू के खिलाफ जारी होगी चार्जशीट

Sun, 25 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन

विज्ञापन
पावर कारपोरेशन का राजस्व दबाए बैठे बाबू के खिलाफ चार्जशीट जारी की जाएगी। इसके अलावा आरोपी बाबू के निलंबन की संस्तुति भी की गई है। एसई ने एक्सईएन को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं।

डिबाई खंड में तैनात रहे बाबू विनीत कुमार पर विभागीय रसीदों के गबन का आरोप है। बाबू पर आरोप है कि इन रसीदों पर वसूले गए करीब 37 लाख रुपये के राजस्व का गबन किया गया। फर्जीवाड़ा खुलने से पहले ही बाबू ने अपना तबादला सहारनपुर करा लिया। उसके खिलाफ एसई के निर्देश पर जांच बैठा दी गई।
विज्ञापन


आरोपी बाबू के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की गई है। इसके अलावा एसई ने एक्सईएन स्याना को आरोपी बाबू के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि डिबाई खंड में अब तक 88 लाख रुपये और 37 लाख रुपये गबन के मामले खुल चुके हैं।

88 लाख रुपये गबन के मामले में आरोपी बाबू को निलंबित कर एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है, जबकि इस मामले में बाबू के अन्य जनपद में होने के चलते विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। अब बाबू के खिलाफ चार्जशीट जारी होने से उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि डिबाई खंड में तैनात रहे बाबू विनीत कुमार पर करीब 37 लाख रुपये विभागीय राजस्व के गबन का आरोप है। आरोपी बाबू के निलंबन की संस्तुति की जा चुकी है। आरोपी बाबू के खिलाफ एक्सईएन को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें