फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर बीए की छात्रा से गैंगरेप

Thu, 17 Mar 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बलात्कार - फोटो : concept photo
विज्ञापन
ट्यूशन जा रही छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। फिर उसे अर्द्धबेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। परिजनों ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन



बता दें कि कोतवाली क्षेत्र निवासी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। रोज की तरह वह मंगलवार को भी शाम 4.00 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को रूमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया और सुनसान जगह पर ले गए। फिर तीनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। जब युवती की हालत बिगड़ गई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें