फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पासबुक कैश न देने पर सहायक मैनेजर को पीटा, गिरफ्तार

Fri, 30 Dec 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक - फोटो : self
विज्ञापन
बिना पासबुक कैश न देने पर युवक ने बैंक से घर लौटते वक्त सहायक मैनेजर से मारपीट की। सहायक प्रबंधक ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूचना पर बैंक पहुंचे लीड बैंक मैनेजर से वहां मौजूद व्यापारियों और किसान यूनियन ने सहायक प्रबंधक की शिकायत भी की।
विज्ञापन


अहमदगढ़ की पीएनबी शाखा में श्रवण कुमार सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। श्रवण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर अहमदगढ़ निवासी सुशील कुमार पुत्र बाबूलाल आया। उसने बिना पासबुक के ही रुपये निकलवाने की मांग की। पासबुक न होने पर रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर सुशील कुमार भड़क गए।

वह अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। बुधवार शाम करीब छह बजे बैंक बंद होने के बाद जब श्रवण कुमार घर लौट रहे थे तो सुशील कुमार ने रास्ते में रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। श्रवण कुमार ने पुलिस को तहरीर दे दी थी। बृहस्पतिवार सुबह बैंक कर्मियों ने बैंक में कार्य नहीं किया।
विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूचना पर लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता पहुंच गए। वहां मौजूद व्यापारियों और किसान यूनियन ने लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता से बैंक मैनेजर की शिकायत की। उन्होंने बैैंक मैनेजर पर भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें