फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के सामान से भरा ट्रक लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार

Tue, 02 May 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली से करीब एक करोड़ रुपये के सामान से भरे ट्रक को लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। छह बदमाश दबोचे गए हैं, जबकि दो मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

प्रभारी एसएसपी मानसिंह चौहान ने सोमवार को मीडिया को बताया कि दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में जिले के बदमाशों ने ट्रक लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने 21 अप्रैल को थाना क्षेत्र के रोहिणी फ्लाईओवर से करीब एक करोड़ रुपये का माल भरे ट्रक को लूट लिया था।
विज्ञापन


यह सामान दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रहा था। बदमाशों ने ट्रक लूटने के बाद सामान को चोला क्षेत्र के जाहिदपुर जंगल में उतार दिया। 22 अप्रैल की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जंगल में उतारे गए माल को बरामद कर कार्टूनों पर चस्पा स्लिप के माध्यम से ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क किया।

इसके आधार पर ट्रक लूट की जानकारी हुई। प्रभारी एसएसपी ने बताया कि रविवार देर रात चोला चौकी पुलिस को सूचना मिली कि गांव बड़ौदा भट्टा के पास कई बदमाश छिपाकर रखे गए माल को ले जाने की फिराक में हैं। चोला चौकी पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान योगेश निवासी आंजनी कोतवाली जहांगीराबाद, लोकेश निवासी बांसुरी थाना जहांगीराबाद, रिंकू निवासी मोहल्ला भूड़ बुलंदशहर, दीपक शर्मा निवासी जाहिदपुर चोला, रवि जाटव निवासी भटौना गुलावठी, सतीश बनवारीपुर सलेमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मामले में मुख्य आरोपी सूरजपाल और योगेश अभी फरार चल रहे हैं। दोनों आरोपियों पर कई थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। प्रभारी एसएसपी मान सिंह चौहान ने बताया कि फरार दोनों बदमाशों पर पांच-पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें