फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यापारियों से अन्नी गुर्जर ने मांगी रंगदारी

Mon, 18 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
रूपये - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से फरार हिस्ट्रीशीटर अन्नी गुर्जर के नाम से रविवार को दो व्यापारियों से एक ही नंबर से काल करके रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा है। पीड़ितों ने व्यापारियों के साथ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


 मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी अभिषेक अग्रवाल उर्फ टिल्लू जहांगीराबाद रोड पर किराना के थोक व्यापारी है।  जबकि मोहल्ला स्याना रोड के  सिकंद्राबाद निवासी योगेश अग्रवाल की सदर बाजार में जनरल मर्चेंट की थोक की दुकान है। अभिषेक के अनुसार शाम रविवार शाम करीब सात बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई।

कॉल करने वाले ने खुद को हिस्ट्रीशीटर अन्नी गुर्जर बताते हुए रगंदारी की डिमांड की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसी मोबाइल नंबर से दूसरी काल योगेश अग्रवाल के पास भी आई। धमकी मिलने के बाद से दोनों व्यापारियों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर चेयरमैन राजकुमार लोधी, शिवकुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, बोबी शर्मा आदि 20-25 व्यापारी एकत्रित होकर थाने पर पहुंचे और वहां एसओ पोसीराम शर्मा से मिले। पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि एक ही नंबर से दोनों को फोन किया गया है। जो खुद को अन्नी गुर्जर बता रहा है।

व्यापारियों के लिये सिर दर्द बना अन्नी गुर्जर
नोएडा क्षेत्र से पेशी के दौरान फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर अन्नी गुर्जर औरंगाबाद के व्यापारियों के लिये सिर दर्द बना हुआ है। आये दिन फोन कर व्यापारियों से लाखों की रंगदारी मांगी जा रही है।

अन्नी 2013 में मेडिकल स्टोर संचालक पीके शर्मा की रंगदारी न देने पर हत्या कर चुका है। जबकि दूसरे मेडिकल स्टोर स्वामी नीरज अग्रवाल पर हाल ही में जानलेवा हमला करा चुका है। अब फिर से रंगदारी मांगकर व्यापारियों में दहशत फैला दी है।

पीड़ित व्यापारियों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। धमकी देने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाकर सीडीआर निकलवाई जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-पोसीराम शर्मा एसओ- औरंगाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें