फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नी गुर्जर ने फिर मांगी रंगदारी

Tue, 19 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
रूपये - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर अन्नी गुर्जर के गुर्गों ने सोमवार शाम को फिर कॉल कर व्यापारियों से रंगदारी मांगी। इशके बाद से व्यापारियों के होश उड़े हुए हैं। व्यापारियों ने फिर मामले की शिकायत पुलिस से की है। उधर, पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार शाम मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी निवासी अभिषेक अग्रवाल और मोहल्ला स्याना सिकन्द्रा निवासी योगेश अग्रवाल से फरार हिस्ट्रीशीटर अन्नी गुर्जर ने रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित व्यापारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

सोमवार रात करीब आठ बजे एक बार फिर पीड़ित व्यापारियों पर अन्नी गुर्जर का फोन आया और दो-दो लाख रुपये देने की डिमांड की। डिमांड के साथ ही बदमाश ने एक-दो दिन में अपने गुर्गे भेजने को कहा। दोबारा कॉल आने से पीड़ित व्यापारियों में एक बार फिर दहशत फैल गई है।
विज्ञापन


घटना को करीब 48 घंटे का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस घटना के किसी भी पहलू पर नहीं पहुंच सकी है। जिस कारण पीड़ितों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें