फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम से लूट मामले में एक धरा

Sun, 04 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
jail break
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने 24 अक्तूबर को अनाज मंडी व्यापारी के मुनीम से हुई दस लाख की लूट में मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की रकम के 96 हजार रुपये बरामद किए हैं। साजिशकर्ता का भतीजा व दो अन्य बदमाश अभी फरार है।

24 अक्तूबर को शिकारपुर अनाज मंडी स्थित मित्तल ट्रेडर्स के मुनीम ललित से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने मंडी परिसर में गन पॉइन्ट पर लेकर दस लाख का थैला लूट लिया था जब वह पीएनबी की शाखा से कैश लेकर मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बदमाशों का पता लगाया। रविवार को पुलिस ने अनूपशहर मोड़ से  जमालपुर निवासी प्रधान पति जयकुमार पुत्र इंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि उससे लूट की रकम से 96 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


सीओ चंद्रधर गौड़ ने बताया कि जयकुमार हत्या के आरोपों में जेल में बंद था। लगभग दो माह पूर्व ही वह जमानत पर छूटा था। पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए जयकुमार ने अपने भतीजे रोहित पुत्र धर्मवीर,अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के गांव बसेरा निवासी बिटटू व लछोई निवासी अमित फौजी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें