फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्कर ने पुलिस पर चढ़ा दी कार, सिपाही घायल

Tue, 08 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
शराब तस्करों ने बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर ही कार चढ़ा दी। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर भागने लगे। इनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला।
चोला चौकी पुलिस पचोता गेट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से एक मारुति कार आ रही थी। पुलिस ने कार चालक को रोकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। गाड़ी चेकिंग कर रहे सिपाही सोनवीर शर्मा और प्रभारी श्योपाल सिंह पर चढ़ गई। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर एक को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। गाड़ी से चार पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव धमेड़ा नारा निवासी टीटू पुत्र मान सिंह के रूप में हुई है। चोला चौकी प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


बाइक से गिरकर महिला की मौत

खुर्जा जंक्शन। पहासू थाना क्षेत्र में करौरा गांव के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी कृष्ण कुमार सोमवार को अपनी पत्नी अमरवती (32) के साथ पहासू किसी रिश्तेदारी में बाइक से गई थी। देर शाम वापस गांव लौट रहे थे।

कस्बे से बाहर निकलने पर करौरा गांव के पास स्पीड ब्रेकर आने से पीछे बैठी अमरवती उछलकर सड़क पर आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

बीबीनगर (ब्यूरो)। एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए बीबीनगर निवासी बाबूराम शर्मा के 28 वर्षीय बेटे जितेंद्र उर्फ कालू  ने मंगलवार को इलाज के दौरान दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिछले सप्ताह कुचेसर रोड से बाइक पर गांव लौट रहा था।

रास्ते में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई।  परिजनों ने घायल को मेरठ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर दशा को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया।

सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल

चोला। पिता के लिए खाना ले जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बोढ़ा निवासी जीतू पुत्र ब्रजलाल अपने पिता के लिए चोला चौकी के पास स्थित सब्जी की दुकान पर खाना ले जा रहा था।
विज्ञापन


चोला क्षेत्र के गांव साहयपुर के पास अज्ञात वाहन ने जीतू को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जीतू को बुंलंदशहर रेकर दिया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें