फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबीर की पंचायत के बाद गांव देहरा में हंगामा

Sun, 02 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
हंगामा
विज्ञापन
चांदपुर पूठी गांव में शनिवार को आयोजित हुई सांसद राजवीर सिंह की महापंचायत के बाद देहरा गांव में रविवार को उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को चांदपुर पूठी गांव में आयोजित राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र व सांसद राजवीर सिंह की महापंचायत में विधानसभा प्रत्याशी घोषित करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया था। कार्यकर्ता स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को प्रत्याशी घोषित करने की मांग पर अड़े थे।

इस बात को लेकर रविवार की सुबह देहरा गांव में रामभूल की डेयरी के पास दो पक्षों के लोगों में बहस छिड़ गई। थोड़ी ही देर में बहस ने हंगामे का रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे एसआई मुकेश कुमार ने दोनों पक्षों से हेमंत, बिजेंद्र, रामभूल, श़िवलाल व रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार मौके से भाग गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें