फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये देने के बहाने बुलाया, फिर पीटा

Thu, 28 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को नगर की टीचर्स कालोनी में दिन दहाड़े सास बहू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए विजय के भाई की       तहरीर पर मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने विजय के भाई की  तहरीर पर सराफ और उसके बेटे के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन



बता दें कि नगर के टीचर्स कालोनी निवासी सराफ प्रमोद वर्मा उर्फ बुद्धु ने मंगलवार को तहरीर देते हुए बताया था कि सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे किसी पड़ोसी ने उन्हें फोन कर सूचना दी की उनके घर में तीन चार लोग मारपीट, लूटपाट कर रहे  है। सूचना पर जब वह घर पहुंचे तो एक भाग रहे एक लुटेरे को मोहल्लावासियों ने पकड़ लिया था। मारपीट में लुटेरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। और उसके अन्य साथी मोटरसाइकिल से भाग गए थे।

प्रमोद वर्मा ने बताया था कि पकड़ा गया बदमाश माधोगढ़ी निवासी विजय भाटी पुत्र ज्ञानचंद था। विजय भाटी की काजीवाड़ा स्थित सराफ की दुकान के बराबर में ही परचून की दुकान करता है। प्रमोद ने बताया था कि विजय और उसके साथियों ने उनकी पत्नी सुमन, पुत्र वधू शिवानी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिनका गंभीर हालत में  नोएडा के कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रमोद की तहरीर पर विजय व तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले, लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। व्यापारियों ने लूट के खुलासे और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव भी किया था।


बुधवार को विजय के भाई अमित द्वारा दी गई तहरीर से मामले में नया मोड़ आ गया। अमित ने बताया कि विजय के प्रमोद पर रुपये उधार थे। सोमवार को उन्होंने विजय को रुपये लेने के लिए घर बुलाया था। जहां प्रमोद व उसके बेटे रोहित ने विजय पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने अमित की तहरीर पर प्रमोद उर्फ बुद्धु, रोहित के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें