फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे, दो की मौत

Mon, 16 Jan 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेट हाईवे-235 पर बराल चौकी के पास किसी वाहन ने रविवार रात आठ बजे बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी गंभीर घायल हो गई। 10 वर्षीय बेटी का पैर कट गया। वहां से गुजर रही पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे स्टेट हाईवे-235 पर बराल चौकी के पास पुलिस ने तीन लोगों के सड़क किनारे पड़े देखा। थोड़ी ही दूर पर बाइक पड़ी थी। पूछताछ में पता चला कि गांव छपकौली, थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ निवासी मनोज (40) पुत्र रामवीर सिंह अपनी पत्नी चंचल और बेटी सिम्मी (10) के साथ जा रहा था। बराल चौकी के पास के किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

 हादसे में मनोज की मौके पर मौत हो गई। जबकि चंचल गंभीर घायल हो गई। हादसे में बेटी सिम्मी का पैर कट गया। एसआई मान सिंह यादव ने बताया कि तीनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मनोज को मृत घोषित कर दिया गया। मां-बेटी की हालत गंभीर है और कुछ भी बोलने की हालत में नहीं हैं। 
विज्ञापन


burx पहासू  क्षेत्र के हीरापुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चिकित्सकों ने अलीगढ़ के लिए रेफर किया है।

शनिवार को खुर्जा क्षेत्र के बिजलीपुर निवासी लोकेश (24) पुत्र सतीश अपने साथी राजकुमार पुत्र ओमवीर के साथ पहासू क्षेत्र के साबितगढ़ गांव गए थे। रात करीब 8.30 बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी पहासू थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई।

हादसे में लोकेश और राजकुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें