फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि पर एबीवीपी का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Wed, 12 Apr 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मौदहा में मलीकुआं चौराहे पर लगा वाहनों का जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निजी स्कूलों में फीस वृद्धि और किताबों के नाम पर हो रही वसूली के विरोध में बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने जेवर अड्डे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इस दौरान लगभग घंटे भर जाम लगा रहा, जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


बुधवार को कॉलेज मार्ग पर काफी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। निजी स्कूलों में फीस वृद्घि और किताब कापियों के नाम पर कर रहे अवैध उगाही के विरोध में नारेबाजी करते हुए जेवर अड्डे रोड पर बैठकर जाम लगा दिया।

एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य होमनिधि सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों में ड्रेस, कापी किताब और फीस के नाम पर उचित मूल्य से ज्यादा पैसे की उगाही कर अभिभावकों की जेब काटी जा रही है। उधर, प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन


करीब 45 मिनट तक चले हंगामे से जंक्शन मार्ग, कचहरी मार्ग, गांधी रोड, अस्पताल रोड आदि मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तेज धूप में खड़े लोग बेहाल हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल यादव, सीओ चंद्रधर गौड़ ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, हीरामणि गुप्ता, तरुण चौधरी, रोहित गोविल, गजेंद्र चौधरी, सोनू नागर, अमन तोमर, गोलू नागर, सूर्य मौजूद रहे।

अनियमितता की शिकायत पर स्कूल संचालक व शिकायतकर्ता तलब
जहांगीराबाद के एक मिशनरी स्कूल में अभिभावकों का मोटी फीस, किताबों के माध्यम से शोषण किए जाने तथा स्कूल के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से नौनिहालों के लिए खतरा बताते हुए की गई शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को नियमानुसार कारवाई किए  जाने के निर्देश दिए गए ।

एसडीएम ने दोनों पक्षों को पंद्रह अप्रैल को एसडीएम कार्यालय अनूपशहर में आकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।

योगी जी, निजी स्कूलों की मनमानी से दिलाएं राहत

बुलंदशहर (ब्यूरो)। जिला अभिभावक समिति बुलंदशहर ने निजी स्कूलों की मनमानी से सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है। समिति ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के मार्फत सीएम को शिकायत भेजी थी।

समिति की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजकर जिले के निजी स्कूलों की मनमानी से अवगत करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है।  मौ. अरसलान, अरविंद, इमरान, मो. उमर, सुमनलता, दीपक गोयल, आलोक शर्मा और सरफराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें