फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 लाख रुपये का निकला पेंशन फर्जीवाड़ा

Fri, 09 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
खुर्जा में हुए पेंशन घोटाले की रकम जांच के बाद और बढ़ गई है। मुख्य अभियंता (एचआर) की जांच में फर्जीवाड़े का सच सामने आया है। मुख्य अभियंता ने जून 2006 से फरवरी 2016 तक तैनात रहे अफसरों-कर्मियों की सूची तलब की है।

मुख्य अभियंता (एचआर) देवेंद्र कुमार गर्ग की जांच में सामने आया कि खुर्जा में 34 पेंशनर्स को 97 लाख 60 हजार 98 रुपये अधिक पेंशन जारी कर दी गई। मुख्य अभियंता ने यह भी माना है कि भविष्य में जांच में पेंशनर्स की संख्या और अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन


पेंशन फर्जीवाड़े में आरोपी कर्मियों और अफसरों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जून 2006 से फरवरी 2016 तक तैनात रहे अफसरों-कर्मियों की सूची तलब की गई है।

मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता से इन अफसरों-कर्मियों के नामों की सूची तलब की है। इन अफसरों-कर्मियों के नाम, पदनाम और खंड में तैनाती की अवधि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि खुर्जा खंड में 34 पेंशनर्स को अधिक पेंशन जारी कर दी गई।
विज्ञापन


अफसरों ने जैसे-तैसे अधिक जारी की गई पेंशन में से 20 लाख रुपये की रिकवरी कर ली गई, लेकिन बाकी पेंशनर्स पेंशन लौटाने को तैयार ही नहीं है। खुद पर कार्रवाई से बचने के लिए अफसरों ने आननफानन में इन सभी पेंशनर्स की पेंशन रोक दी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें