नहर किनारे खड़ी मिली युवती, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
पहासू। क्षेत्र के गांव पलड़ाझाल स्थित नहर के समीप रविवार दोपहर एक युवती के खडे़ होने की सूचना से ग्रामीण सकते में आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। ग्रामीणों की माने तो युवती आत्महत्या करने के इरादे से नहर किनारे खड़ी थी।
पहासू रोड स्थित साबितगढ़ गांव निवासी एक युवती रविवार दोपहर पलड़ाझाल स्थित नहर के समीप खड़ी थी। समीप के ही ग्रामीणों ने युवती को काफी देर रात तक नहर किनारे खडे़ हुए देखा। जिस पर ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ। ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को सूचना देकर बुलाते हुए युवती की आत्महत्या करने की आशंका जताई। सूचना पर आई पुलिस ने युवती को समझाते हुए घर भेज दिया। पुलिस की माने तो बातचीत में युवती ने आत्महत्या की बात से इंकार किया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
-------------