फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री कर्मचारियों में मारपीट,सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री कर्मचारियों में मारपीट,सिर फोड़ा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। काम करने दौरान हुए विवाद में फैक्ट्री कर्मचारियों में मारपीट हो गई। पीड़ित ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी है। उत्तराखंड निवासी विजय ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में कार्य करता है। बृहस्पतिवार की सुबह कार्य करने के दौरान किसी बात को लेकर उसकी साथी कर्मचारी के साथ कहासुनी हो गई। बताया कि उसने उसके सिर पर लोहे की राड से वार कर घायल कर दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


वृद्धा को लाठी डंडों से पीटा, हालत गंभीर
ककोड़। थाना क्षेत्र के ग्राम अख्तियारपुर निवासी नरेश पुत्र कन्हैया सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी माता के साथ जा रहा था। रास्ते में गांव के ही शेर सिंह पुत्र ब्रहम सिंह उसके बेटे यतेंद्र, गौरव पुत्र सतवीर ने उन्हें रोक गाली गलौच करने लगे। वहीं इसका विरोध करने पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। बताया कि उसने पड़ोसी युवक के घर में घुसकर अपनी जान बचाई, जबकि उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ आनंदवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें