फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में तस्करी कर लाई गई भारी मात्रा में शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से तस्करी कर लाई गई शराब पकड़ी
विज्ञापन

-तस्करों ने कार के अंदर और डिग्गी में ठूंस रखी थी शराब की बोतलें
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को क्षेत्र के धरपा मोड़ पर फर्जी नंबर प्लेट की कार से तस्करी कर लाई गई शराब के साथ दो तस्करों को दबोच लिया। पकड़ी गई शराब अरुणांचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई थी। तस्करों ने शराब की बोतलों को कार के अंदर और उसकी डिग्गी में ठूंस रखा था।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि धरपा मोड़ पर अवैध शराब से भरी एक स्विफ्ट कार निकलने वाली है। सूचना के आधार पर वह आबकारी अधिकारी आनंदशंकर के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक जीपी गुप्ता, मनोज शर्मा, पकंज यादव, प्रदीप कुमार समेत टीम के साथ वहां पहुंच गए। शाम करीब चार बजे उधर से निकल रही कार चालक ने टीम को देखकर स्पीड बढ़ा ली। लेकिन पहले से सतर्क टीम ने पीछा किया तो कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। इसके बाद टीम द्वारा तलाशी लेने पर कार से 19 पेटी अरुणांचल प्रदेश में मान्य रॉयल सिक्रेट ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। टीम ने कार चालक समेत दोनों तस्करों को भी पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान सोनीपत हरियाणा के थाना खरखौदा स्थित गांव जरौठी निवासी प्रवीन पुत्र राजकुमार और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा थाना ज्वाली निवासी बबलू शर्मा पुत्र घनश्याम के रूप में की गई। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि कार में फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें