नामजद आरोपियों की धर पकड़ को रात भर दी दबिश
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव बिचौला में एससी-एसटी एक्ट में वांछित आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर कई ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने 31 नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ पर रिपोर्ट दर्ज की है।
बता दें कि शुक्रवार को बिचौला में एससी-एसटी एक्ट के वांछितों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने लामबंद होकर हमला बोल दिया था। मामले में एसआई अंकित चौधरी, कांस्टेबल वीरेंद्र और होमगार्ड जितेंद्र के गंभीर चोट आई थी। मामले में पुलिस ने 31 नामजदों समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर धर पकड़ शुरू की। रातभर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने दबिश दी। इससे पहले पुलिस ने नामजद सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।