ड्यूटी में मनमानी कर रहे डॉक्टर और कर्मचारियों पर सीएमओ ने बड़ी कार्रवाई की है। 80 से ज्यादा लापरवाह डॉक्टर और कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उनका वेतन काटा और रोका गया है। संविदा चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष गुप्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
जनपद में इन दिनों बुखार का प्रकोप चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी अस्पताल प्रभारियोें को पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका था। सीएमओ द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद चिकित्सक-कर्मियों का रवैया नहीं सुधर रहा था।
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो डॉक्टर-कर्मी अनुपस्थित रहते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।