स्नान के दौरान नदी में डूबा किशोर, मौत
नरौरा। राजघाट पर गंगा स्नान करने गए किशोर की गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों द्वारा किशोर को नदी से निकाला गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र के बिहारी नगर निवासी हेमराज रविवार को अपने परिवार के साथ राजघाट पर गंगा स्नान करने के लिए आए थे। स्नान के दौरान हेमराज का पुत्र दीपक कुमार 15 वर्ष स्नान करते हुए गहरे पानी में पहुंच जाने से नदी में डूब गया। परिजनों द्वारा शोर शराबा करने पर गंगाघाट पर मौजूद नाविक व कुशल तैराक डूबे किशोर की तलाश में जुट गए। कुछ समय के बाद किशोर को मरणासन्न स्थिति में पानी से निकाला जा सका। परिजन किशोर को लेकर नेप्स चिकित्सालय नरौरा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने किशोर दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौक े पर पहुंची। लेकिन परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। ब्यूरो