फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलबेगमपुर मामले में दूसरे पक्ष ने भी कराई रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलबेगमपुर मामले में दूसरे पक्ष ने भी कराई रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सात दिन पहले दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग प्रकरण में दूसरे पक्ष ने भी सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में सात लोगों पर अवैध हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव तिलबेगमपुर में मोबिन व बिनयामिन पक्ष में 6 दिन पहले रंजिशन फायरिंग और मारपीट हो गई थी। जिसमें मोबिन व उसका भाई इमरान घायल हो गए थे। जिसके बाद मोबिन ने बिनयामिन पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे पक्ष ने साबिर की ओर से कोतवाली में तहरीर दी जिसके अनुसार उसका भाई बिनयामिन बंबे के पास चल रहे मकान के निर्माण को देखने गया था। इसी दौरान आरोपी मोमिन, इमरान पुत्रगण अख्तर आदि ने उसको बिनयामिन के साथ घेर कर हमला कर दिया। पुलिस ने साबिर की तहरीर पर मोबिन, इमरान, सुलतान, नवाब, साजिद, आजाद, तथा बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । जांच के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें