संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
सिकंदराबाद। रविवार को नगर के मोहल्ला निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार को नगर के मोहल्ला निवासी विवाहिता 22 वर्ष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मायके के लोगों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। बताया कि कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। दहेज की मांग पूरा होती ना देख वह उनकी बेटी की हत्या की फिराक में थे। जिसके बारे में बेटी ने उन्हें जानकारी भी दी थी। मौका पाकर ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतका के तीन बच्चे हैं। एसआई बाबू राम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।