बहू की हत्या में नामजद सास को भेजा जेल
सिकंदराबाद। दहेज की खातिर परिवार के लोगों के साथ मिलकर बहू की हत्या करने की आरोपी सास को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि गांव खैरपुर गुर्जर जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र रतनपाल ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया था। रविंद्र ने 13 अक्तूबर को पति अंकुर, सास रेशम, देवर भरत, ननद रूबी, पारूल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि बुधवार को रेशम को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अंकुर और भरत को पहले ही जेल भेज चुकी है।