फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास मिला बिहार के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास मिला बिहार के युवक का शव
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव अरौंडा में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। इससे लोगों में हड़कंप मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर उन्हें अरौंडा गांव में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। बताया कि मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त बिहार के समस्तीपुर निवासी राजाराम (22) पुत्र राजेश के रूप में हुई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि राजाराम की मौत संभव: चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें