फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसा युवक, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से झुलसा युवक, मौत
विज्ञापन

छतारी। हलवाई की दुकान पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मुकेश (20) पुत्र लक्ष्मन सिंह हलवाई की दुकान पर काम करता है। सोमवार सुबह वह कस्बा स्थित हलवाई की दुकान पर काम करने के लिए गया था। किसी काम से दुकानों के पीछे जाने के दौरान युवक का हाथ अचानक पानी की पाइप से टच हो गया। पाइप में करंट आने से मुकेश उसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। अलीगढ़ मेडिकल में उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गई है। एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें