फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर हंगामा

Sat, 29 Apr 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के ग्रामीण फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए 42 दिनों से लगे हैं लेकिन अधिकारी टाल-मटौल कर उन्हें टरका दे देते है। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर न बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन


कुंवरपुर गांव में पिछले 42 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली गुल है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। इससे नाराज कुंवरपुर, बमनपुरी और पहासू कस्बे के लोग बिजली घर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया।

उधर, मानदेय न मिलने से नाराज संविदा विद्युत कर्मियों के हड़ताल के कारण भी कई गांवों में विद्युत व्यवस्था ठप है। उधर बिजलीघर पर हंगामा कर रहे लोगों को जेई चंद्रशेखर प्रजापति ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जल्द ही आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया। शहजाद, इरफान, रिंकू, सतेेंद्र, प्रमोद, योगेश, विष्णू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें