फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादराबाद में घर में घुसकर हमला, फायरिंग, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद में घर में घुसकर हमला, फायरिंग, दो घायल
विज्ञापन

शिकारपुरी । क्षेत्र के गांव कादराबाद में बृहस्पतिवार को मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने हथियारों से लैस होकर पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने और दूसरा सिर में डंडा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले शिकारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवनगर ढूंसरी के माजरा कादराबाद निवासी रमेश पुत्र वीरेंद्र की गांव के ही जबर सिंह से कहासुनी हो गई थी। आरोप है रात्रि में आरोपी पक्ष के लोगों हाथों में तमंचा और डंडा आदि लेकर पीड़ित पक्ष के घर में घुस आए और हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की। बंटी पुत्र हरेंद्र सिंह के कंधे में पीछे से गोली लगने से घायल हो गया। जबकि मोहित पुत्र विरेंदर सिंह सिर में डंडा लगने से घायल हो गया। इसके अलावा रमेश की मां गुड्डी देवी को भी चोट आई है। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रमेश की तहरीर पर जबर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह व राजकुमार पुत्र ब्रह्मपाल निवासी कादराबाद कोतवाली शिकारपुर, मनोज पुत्र मेघराज निवासी खैरपुर थाना बीबी नगर तथा सोनू निवासी खरखाली थाना बीबीनगर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने का प्रयास की धाराओं समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, आरोपी मनोज पुत्र मेघराज को उसके साथी अशोक पुत्र सतवीर के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें