फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोठनी में मिले शव की शिनाख्त, लुटेरों के गैंग में शामिल था मृतक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोठनी में मिले शव की शिनाख्त, लुटेरों के गैंग में शामिल था मृतक
विज्ञापन

- अलीगढ़ के पिसावा पुलिस को चकमा देकर भागने के बाद पहुंचा था यहां
- ग्रामीणों के घेरने के बाद पिटाई के दौरान गोली लगने से हुई थी मौत
- घटना की जांच में जुटी दोनों जनपदों की पुलिस
खुर्जा। जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव गोठनी में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक अलीगढ़ के पिसावा पुलिस की मुठभेड़ में पकड़े गए लुटेरों की गैंग में शामिल था। लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद जा रहे बदमाशों के गैंग का जब पिसावा थाना पुलिस ने पीछा किया तो उनमें से मृतक जंक्शन क्षेत्र के गोठनी गांव स्थित जंगल में छुप गया था। ग्रामीणों ने घेर कर उसकी जमकर धुनाई की। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि बृहस्पतिवार सुबह जंक्शन क्षेत्र के गांव गोठनी के जंगलों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की आंख में गोली लगी थी। बुधवार रात में अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र में पशु चोरी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के एक गैंग का पुलिस पीछा कर रही थी। पशु चोरी कर भाग रहे बदमाशों की भनक लगने पर ग्रामीणों ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। इस दौरान पिसावा थाना पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ लिया था। वहीं एक बदमाश जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव गोठनी में ईख के खेतों में छुप गया था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर धुनाई कर दी। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। खुर्जा कोतवाली प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि पिसावा पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद गैंग में शामिल मृतक की पहचान नदरई कासगंज निवासी नसीब उर्फ मूसा पुत्र अब्दुल्ला के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें