फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मियों को बंधक बनाकर 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मियों को बंधक बनाकर 50 हजार लूटे
विज्ञापन

गुलावठी। गुलावठी-हापुड़ रोड स्थित शिवांग पेट्रोल पंप पर शनिवार की देर रात हथियार बंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप कर्मियों को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये की नगदी लूट ली। लूट के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी एन.कोलांचि भी घटनास्थल पर पहुंचे।
शनिवार की देर रात करीब आधा दर्जन बदमाश एक कार में सवार होकर शिवांग पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बताया जाता है कि उस समय पेट्रोल पंप के सेल्समैन पप्पू सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह एवं ललित बैठकर खाना खा रहे थे। हथियार बंद बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर उन्हें घेर लिया तथा बंधक बनाकर पेट्रोल पंप के आफिस में ले गए। बदमाशों ने पप्पू एवं राजेंद्र से उनके पास जो कैश था, छीन लिया तथा उनसे चाबियां लेकर सेफ में रखा कैश भी निकाल लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बुलंदशहर रोड की तरफ भाग गए। पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा 100 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीओ विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ित कर्मियों से घटना की जानकारी ली। सेल्समैनों ने बताया कि सभी बदमाश युवक थे। सभी के पास हथियार थे। बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़ों से ढके हुए थे। इसके बाद एसएसपी एन.कोलांचि और एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने पेट्रोल पंप स्वामी से घटना की जानकारी ली तथा वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पेट्रोल पंप स्वामी देवेंद्र कंसल ने बताया कि कुल 50 हजार रुपये की लूट हुई है। देवेंद्र कंसल गाजियाबाद में रहते हैं तथा घटना की सूचना मिलने पर वह गाजियाबाद से पहुंचे थे। घटना की रिपोर्ट पेट्रोल पंप के मुनीम मनीष पुत्र प्रताप सिंह निवासी बुलंदशहर ने दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. कोलांचि ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने वारदात के खुलासे की मांग की
गुलावठी। उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सह सचिव मूलचंद अग्रवाल ने शिवांग पेट्रोल पंप पर हुई लूट का जल्द खुलासा करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। मूलचंद अग्रवाल का कहना है कि जल्द से जल्द लुटेरों की गिरफ्तारी हो तथा लूटे गए कैश की बरामदगी की जानी चाहिए। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
विज्ञापन


चोरी व लूट की हो सकती है कार
गुलावठी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि जिस डस्टर कार से लूट को अंजाम दिया गया। उसके बारे में जानकारी मिली कि कार लूट अथवा चोरी की हो सकती है। इसी कार द्वारा मेरठ क्षेत्र में भी बदमाशों द्वारा एक पेट्रोल पंप पर लूट की गई थी। आशंका है कि दोनों लूट की घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें