रंजिशन मारपीट कर किया घायल
सिकंदराबाद। घर में घुसकर मारपीट करने के चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला सराय झाझन निवासी वाजिद पुत्र इकराम ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहल्ले के ही जाहिद पुत्र मुमता, कासिम पुत्र साबूदीन, आसिफ पुत्र मुमताज, अलाउद्दीन पुत्र रहीमुद्दीन ने रंजिशन उसके व उसके ताऊ के साथ मारपीट की। ब्यूरो
कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
सिकंदराबाद। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटैना निवासी गौरव पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि 14 नवंबर को गांव निवासी शेरपाल ,बब्बू उर्फ कौशेंद्र, प्रदीप पुत्रगण चंद्रपाल ने जंगल में रंजिशन लाठी, डंडों और चाकू से उस पर जानलेवा हमला किया था। जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। बताया कि शिकायत के बाद भी पुलिस के रिपोर्ट नहीं दर्ज करने पर उसने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ब्यूरो