फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

-पुलिस ने बरामद किये बैंकों के एटीएम कार्ड व नकदी
सिकंदराबाद। एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालने वाले गिरोह के एक ठग को पुलिस ने दनकौर रोड से गिरफ्तार किया है। ठग का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने गिरफ्तार शातिर से कई बैंकों के एटीएम कार्ड व नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को दनकौर रोड स्थित एटीएम में संदिग्ध दो युवकों के होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम के पास से एक युवक को दबोच लिया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पकडे़ गए युवक ने अपना नाम मौसम पुत्र मुश्ताक निवासी सिबालखास बताया। जबकि उसने अपने दूसरे फरार साथी का नाम मोन्टी पुत्र चंपत निवासी शिकारपुर बताया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों चन्द्रभान पुत्र मुरली निवासी शेखुपर से 18 हजार रुपये कर्मवीर के खाते से 55 सौ रुपये निकाले जाने का बात स्वीकार की है। तलाशी में मौसम की जेब से पुलिस ने दो एटीएम कार्ड व दस हजार की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें